
पिलखुवा: छात्रों से भरी बस से निकला धुआं
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की एलीवेटर रोड के नीचे हाईवे पर चलती बस से धुआं निकलने लगा जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। बस में सवार बच्चों को तुरंत नीचे उतारा। इसी बीच बस से निकलते धुंए पर काबू पाया गया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है जब छात्रों से भरी एक बस में अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बस चालक को मामले से अवगत कराया। इसके बाद बस को रोका गया। बस में सवार बच्चों को नीचे उतारा और धुएं पर काबू पाया। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




























