
टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर जनपदवासियों ने मनाया जशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर जनपद हापुड़ खुशी से झूम उठा। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर कमल डोसा प्लाजा पर लगाई गई स्क्रीन पर सभी निगाह गड़ाए हुए थे। जैसे ही टीम ने जीत हासिल की तो आतिशबाजी शुरू हो गई। लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। इस दौरान जनपद वासियों ने जमकर जश्न मनाया।
हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कमल डोसा प्लाजा के साथ-साथ अन्य रेस्टोरेंट में भी स्क्रीन लगाई गई जहां लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। मैच पर निगाह गडाए बैठे जनपद हापुड़वासियों की खुशी की उस समय ठिकाना न रहा जब टीम इंडिया ने मैच में जीत हासिल की। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और आतिशबाजी की।
बताते चलें कि रविवार को टी-20 विश्व कप में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर t20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने ज़बरदस्त प्रदर्शन कर t20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार जीता है। इस अवसर पर जनपद वासियों ने खूब पटाखे छोड़े।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























