
ग्राम प्रधान के पुत्र ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में शनिवार को ग्राम प्रधान के पुत्र ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अनवरपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान नरेश सैनी के 45 साल के बेटे भोपाल सैनी ने शनिवार को किसी बात से नाराज़ होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान भोला की मौत होने से परिवार में मातम पसर गया।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl




























