
बाबूगढ़: चोरों ने शराब के ठेके को बनाया निशाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छपकोली में देसी शराब की दुकान से चोर बीती रात 45,000 रुपए मूल्य की 13 पेटी शराब लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव छपकोली में स्थित देसी शराब की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां रखी 13 पेटी देशी शराब चुरा ली और फरार हो गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। रविवार की सुबह जब दुकान का संचालक दुकान पर पहुंचा तो टूटा और बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846




























