
घर में घुसकर हमला करने के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने के मामले पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मामले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला 4 मार्च का है जब भीमनगर के हुकुम सिंह ने बताया कि उसका बेटा अरविंद 4 मार्च को घर से मिठाई लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के यश, लक्की ने उसे रोक ले और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ता देख अरविंद वहां से वापस अपने घर लौट आया। कुछ देर बाद लक्की, हैप्पी, शेखर, शिवम लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने पुत्र पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए परिजनों के साथ भी जमकर मारपीट की। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
























