
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पहला हादसा:
मामला शुक्रवार की रात का है जब गांव गालंद के पास गांव गालंद निवासी सुमित तोमर रिलायंस स्थित डीपी वर्ल्ड कंपनी में ड्यूटी खत्म करके वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मैक्स कंपनी के गोदाम के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे के दौरान उनकी गाजियाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
दूसरी घटना:
दूसरी घटना निजामपुर कट के पास हुई जहां शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बता दें कि हरदोई जनपद के गांव बैसली निवासी अशोक कुमार शुक्ला अपनी मां शशि शुक्ला के साथ नोएडा से बाइक पर सवार होकर हरदोई लौट रहे थे कि रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह हादसे का शिकार हो गए जिसमें उनकी मां शशि शुक्ला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
तीसरे हादसे में भी गई जान:
एक हादसा सरस्वती अस्पताल के सामने अनवरपुर में हुआ। यहां शनिवार को अज्ञात वाहन ने गांव के रहने वाले 42 वर्षीय दिनेश को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




























