
सड़क हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली और गाड़ी की भिड़ंत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की पिलखुवा-धौलाना रोड पर स्थित गांव खेड़ा के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली और वेगनर गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान कार सवार एक ही परिवार के चार लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार सोहन पाल अपनी पत्नी सविता, पुत्र पीयूष और छोटी बेटी किट्टी के साथ नगौला अमीरपुर से अपने रिश्तेदार के यहां धौलाना के नगला समाना जा रहे थे। जैसे ही वह खेड़ा के पास पहुंचे तो गाड़ी की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706




























