
रोजे में समाधान दिवस पहुंचे मोती कॉलोनी के लोग, जानिए वजह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद में शनिवार को वार्ड नंबर 33 मोती कॉलोनी के सैकड़ो लोग अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार के समक्ष उपस्थित हुए और बताया कि नगर पालिका में जो कार्य पास भी नहीं है वह कराए जा रहे हैं जबकि उनकी दीन मोहम्मद मस्जिद सड़क का उद्घाटन का पत्थर 6 से 7 महीने पहले लग चुका है। मगर अभी तक सड़क नहीं बन पाई, मस्जिद के आसपास गड्ढे व जल भराव हो रहा है जिससे आने वाले नमाजियों को बहुत कठिनाई हो रही है। आने-जाने के लिए बिल्कुल रास्ता नहीं है। पानी में निकलकर जाना हो रहा है।
मोती कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि उनके द्वारा अनेकों बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व क्षेत्रीय सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका के अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है। मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई, जनता की कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























