
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के समक्ष पहुंचे फरियादी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड की तीनों तहसील हापुड, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में मार्च माह के प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
धौलाना तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 03 का मौके पर अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में ग्रामीणों द्वारा जो भी शिकायत दर्ज की जा रही है उसमें समय से जांच करा कर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी शिकायत के निस्तारण में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो अधिकारी उसकी जानकारी मुझे तत्काल दे। उन्होंने कहा कि बिना कारणवश किसी भी समस्या को लंबित ना रखें तथा शिकायतकर्ता को शिकायत का निस्तारण करने से पूर्व संतुष्ट करने का भी प्रयास करें जिससे एक ही शिकायत बार-बार तहसील दिवस में प्राप्त न हो। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























