हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब अस्पताल प्रबंधन के आवेदन पर ही इंजेक्शन भेजे जा सकेंगे।
अब से चिकित्सकों से पर्चे पर किसी को भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। चिकित्सक खुद से अपने पर्चे पर कोरोना के मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए नहीं लिख सकेंगे। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद किया जाएगा। बल्कि अब अस्पताल प्रबंध ही मरीजों की हालात को देखते हुए रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग कर सकेंगे।
समरसेबिल लगवाने और प्लम्बर के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632
























