जानें 18 वर्ष से ऊपर आयु के लोग कैसे करे कोरोना के टीके के लिए रजिस्ट्रेशन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश में एक मई से 18 साल से अधिक आयु के लोग भी कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। इस टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है जो बुधवार शाम 4 बजे से शुरू हो रहा है। बता दें कि 18-44 आयु वर्ग के लोग आरोग्य सेतु ऐप या कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और वैक्सीन लगवा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए दो माध्यम हैं:

वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए दो माध्यम हैं और वो है: कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप.

आरोग्य सेतु ऐप पर कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
1. सबसे पहले आपको अपने फोन में प्ले स्टोर से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी है। डाउनलोड के बाद इसे इंस्टॉल करें। अब एप को खोलें जिसके डैशबोर्ड पर आपको Cowin का डैशबोर्ड नज़र आएगा।

2. अब आपको लॉगइन या रजिस्टर पर टैप करना होगा।

3. आपको 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर को डालना होगा।

4. आपके नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे एंटर करने से आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाएगा।

अब रजिस्ट्रेन की प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होगा:

5. अब आपको आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फोटो आईडी कार्ड में से किसी एक को चुनना होगा। 6. आपको अपना नाम, जन्म तिथि, जेंडर समेत कुछ अन्य जानकारियां भरनी होंगी।

7. अब आपको एक पेज नजर आएगा जिसपर आप अधिकतम चार और लाभार्थियों को इसी मोबाइल नंबर से जोड़ सकते हैं।

8. अब आप पिन कोड डालें जिसके बाद आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटरों की लिस्ट खुल जाएगी।

9. अब आप अपना पसंदीदा सेंटर चुनें।

10. आपको अब वैक्सीनेशन डेट और टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी।

वहीं दूसरा तरीका है कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना:

कोविन पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
1. अगर आप कोविन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आप कोविन पोर्टल www.cowin.gov.in पर जाएं। वहां अपने 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर को ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें।

2. रजिस्ट्रेशन फॉर वैक्सीनेशन का पेज खुलने के बाद आपको अपने बारे में बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि वगैरह भरनी होगी। बाकी प्रक्रिया भी आरोग्य सेतु ऐप की तरह ही है।

Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606







Related Posts

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

🔊 Listen to this गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में…

Read more

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
error: Content is protected !!