
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना पर हमला करने के मामले में दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चितौली निवासी देवेंद्र बाना बुधवार की शाम अपने बेटे और भतीजे के साथ अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव मोरपुर स्थित मार्केट के पास पहुंचे तो पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मोरपुर के सोनू और सौरभ अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। लोग एकत्र हुए। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























