
सिंभावली: मारपीट के मामले में पुलिसकर्मी समेत छह पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा के नयावास माजरा में होली पर दो पक्षों में हुए हमले व पथराव के मामले में पुलिस ने कार्यकर्ता करते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस दौरान रवि, मनीष, साक्षी, आर्यन, दीपक और स्वराज घायल हो गए।
मामला बुधवार का है जब होली के अवसर पर गांव सिखेड़ा के नयावास माजरा में झगड़ा हुआ। इस दौरान क्षेत्र में दहशत की स्थिति बन गई। मारपीट व पथराव के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिसकर्मी नरेंद्र, मोंटी, दीपक, नन्नू, सोनू, मिथुन और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























