
ठेके में कूमल कर घुसे चोरों ने चुराई नकदी व देसी शराब
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा में स्थित अंग्रेजी शराब व देसी शराब के ठेके में बीती रात चोरों ने कूमल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जहां से चोर शराब की पेटी और नकदी उड़ाकर फरार हो गए। जब गुरुवार को सेल्समैन ठेके पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ठेके से चोर करीब 35,000 रुपए की नकदी और दो पेटी देशी शराब लेकर फरार हो गए।
आपको बता दें कि होली पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध था। होली पर ठेके बंद थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया। इसी बीच चोर बुधवार की देर रात आए जिन्होंने दीवार में कूमल कर भीतर प्रवेश किया और शराब के ठेके से 35,000 रुपए की नकदी और दो पेटी देशी शराब लेकर फरार हो गए। सेल्समेन अंकित बैसला ने मामले की शिकायत ठेके के संचालक से की तो उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||
























