👁 0 views Views
हापुड़ के श्री शांतिस्वरूप कृषि इंटर
कॉलेज के इंटरमीडीएट विज्ञान के छात्रों के बीच चल रही ऑनलाइन भौतिक विज्ञान की
क्लास में भौतिकी प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल ने ३ हफ़्ते के अध्यापन के बाद एक
टेस्ट आयोजित किया जिसमें इंटर्नेट उपलब्धि की समस्या के कारण ४० में से केवल १४
बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों ने अपने घर पर ही टेस्ट देते समय अपने माता
या पिता या बड़े भाई को निरीक्षक के रूप में अपने पास रखा। बच्चों के दिए गए उत्तर
संतोषजनक थे।
अजय मित्तल ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में उपस्थिति तो सभी
बच्चों की शत प्रतिशत होती है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इंटर्नेट की उचित स्पीड
के साथ उपलब्धता न होने के कारण केवल ६० प्रतिशत छात्र ही सक्रिय रहे।































