
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में होली खेल रहे एक ग्रामीण को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से ग्रामीणों में बेहद गुस्सा है। परिजनों की खुशी मातम में बदल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विजय पुत्र सुरेश निवासी गांव पुष्पावती पूठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय परिजनों के साथ होली खेल रहे थे। तभी बाइक से आए बदमाशों ने विजय को गोली मारी। चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

























