डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर












डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की फटकार का समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों पर असर दिख रहा है। बीते दिनों होने वाले कार्यक्रम में फटे और गंदे टेंट के साथ-साथ खराब गुणवत्ता का खाना बनाने पर स्थगित हुए कार्यक्रम से अधिकारियों ने सबक लिया है जिन्होंने अब अलग-अलग टेंडर निकाले हैं जिससे आयोजन और उपहार वितरण में परेशानी ना हो। आपको बता दें कि 24 फरवरी को रामलीला मैदान में 75 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम संपन्न होना था लेकिन संबंधित फर्म के ठेकेदार ने पंडाल में फटा और गंदा टेंट लगा दिया और खाना भी उस श्रेणी का नहीं बनाया जिस गुणवत्ता और श्रेणी के लिए टेंडर जारी हुआ था। मामले में जिलाधिकारी ने जमकर फटकारा तो अधिकारियों पर असर दिखा है। पिछली बार दो ठेकेदारों को पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब अलग-अलग टेंडर निकाले गए हैं। कुल सात टेंडर निकाले गए हैं जिससे कि कार्यक्रम को गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जा सके। छह मार्च को समिति के समक्ष ई-टेंडर खोला जाएगा।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!