
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा रजि हापुड़ आगामी त्रिवार्षिक चुनाव 2026-29 की कार्य समिति का चुनाव अप्रैल माह में होगा।
यह घोषणा महासभा की वार्षिक आम सभा शनिवार 28 फरवरी 2026 को सम्पन्न हुई एक सभा में लिया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान ललित अग्रवाल ने की।
सभा के मंत्री सुधीर गुप्ता ने गत सभा की कार्यवाही पढ़ कर सुनाई जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। सभा के कोषाध्यक्ष विमेष गोयल ने वर्ष 2024,25 का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जो सर्वसम्मति से पास किया गया। सभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा सभी से अग्रसेन धाम के लिए क्रय की गई भूमि के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने का अनुरोध किया।




























