
हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद में शनिवार को आयोजित हुई बोर्ड बैठक में भारी हंगामा के बीच 64.66 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया लेकिन आपको बता दें कि इस दौरान दो सभासदों के बीच तीखी बहस शुरू हुई जो हाथापाई और धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान सभी के सामने सभासदों ने अशोभनीय भाषा का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान तो एक सभासद ने गुस्से में माइक फेंक कर तोड़ दिया और कुर्सी में लात मारी। इन सभासदों की हरकत का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है। माइक तोड़ने वाले सभासद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
बैठक में सभासद प्रदीप चौधरी और दीपक शुक्ला के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों ने एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की की। अन्य सभासद और अधिकारी बीच बचाव में आए। आपको बता दें कि इस दौरान तो इन जिम्मेदारों ने अशोभनीय भाषा का भी इस्तेमाल किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक सभासद ने तो गुस्से में माइक भी जमीन पर पटक दिया जिसकी वजह से राजस्व को नुकसान पहुंचा है। इन दोनों सभासदों की हरकत कैमरे में कैद हो गई जो पिलखुवा में चर्चा का विषय बनी हुई है। इन जिम्मेदारों की इस तरह की हरकत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।





























