
यूपी में होली पर तीन दिन छुट्टी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर तीन मार्च का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। पहले दो और चार मार्च को होली की छुट्टी थी, लेकिन तीन मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके एवज में शनिवार को सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और कोषागार सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविदा और आउटसोर्स के साथ सभी कर्मियों को होली से पहले शनिवार को ही वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के आदेश पर पहले ही राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और निगमों के कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन देने के आदेश हो गए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन व मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इससे कर्मचारियों को त्योहार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहार के मद्देनजर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग वेतन व मानदेय देने के लिए समयसीमा का पालन करें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























