नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं












नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड  ने प्राथमिक विद्यालय नवादा, हापुड में शुक्रवार को सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया। निगम के क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा से आए अधिकारियों ने विद्यालय को शिक्षा और पेयजल की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।​विद्यालय को निगम की ओर से स्मार्ट क्लास के लिए 65 इंच का डिस्प्ले पैनल, 80 लीटर का आरओ युक्त वाटर कूलर, 5 सीलिंग फैन, 20 कुर्सियां, 4 रिवॉल्विंग चेयर, 4 टेबल, 4 स्टील अलमारी, 4 बुक शेल्फ और एक आहूजा पीएसओ सिस्टम प्रदान किया गया।

​इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर सूबेदार मेजर (से.नि.) महेन्द्र सिंह नागर और पूर्व हवलदार संजीव कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों को संसाधन संपन्न बनाना ही उनका लक्ष्य है। इस सामग्री के प्रस्ताव से लेकर वितरण  तक के महत्वपूर्ण कार्य में ग्रामवासी प्रदीप का बहुत सहयोग रहा।बेसिक शिक्षा विभाग से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु  तोमर व खंड शिक्षा अधिकारी   देशराज वत्स द्वारा विद्यालय के प्रति समुदाय के इतने बड़े सहयोग के लिए विद्यालय स्टाफ को बधाई के साथ संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में ए. श्री सतीश कुमार ए.आर पी.विज्ञान द्वारा ग्रामवासियों के द्वारा किए गए सहयोग हेतु उन्हें धन्यवाद दिया और बताया कि इतना बड़ा सहयोग करना सच में विद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का संचालन राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षिका डॉ.रेणु देवी के द्वारा किया गया।प्रधानाध्यापक श्रीमती विशाखा, सहायक अध्यापिका डॉ. रेणु देवी, उर्वशी, शिक्षामित्र अंजू त्यागी के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षा रुखसार ,अफसाना,वकीला,

पूर्व प्रधान लखनवीर, तेजवीर सिंह,गौरव आदि स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788










  • Related Posts

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

    Read more

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
    error: Content is protected !!