
बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की 28वीं निशान ध्वजा यात्रा धूमधाम से निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रा निकाली गई। प्रात: देवी मंदिर, फ्री गंज रोड से प्रारंभ होकर यात्रा हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होते हुए छोटी मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर पर पहुंचेगी। मंदिर में शाम को भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा फ्री गंज रोड से प्रारंभ होकर अतर पुरा चौपला, पक्का बाग, चंडी रोड, सराफा बाजार, बड़ी मंडी से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचकर विश्राम करेगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























