
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस फाटक के पास माल से लदा एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर पलट गया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक से ट्रक को हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
मामला बीती रात का है जब गुरुवार को माल से लदा ट्रक जैसे ही पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस फाटक पर पहुंचा तो रेलवे ट्रैक पर चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू होकर ट्रक रेलवे ट्रैक पर ही पलट गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। सूचना पाकर पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक को क्लियर कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























