बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएं












बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन के दूसरे दिन कि प्रतियोगिताओं कों आयोजन जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हापुड़, विशिष्ठ अतिथि सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, ज़िला विद्यालय निरीक्षक हापुड़, मंडल के विभिन्न जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ रितु तोमर द्वारा अतिथि गणों को स्वागत रूप में पौधा और बुके देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, शतरंज, स्विमिंग, बेडमिनटन आदि इवेंट को कराया गया। मंडल में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग किया जाएगा। अलग-अलग जिलों से आए जिला व्यायाम शिक्षक, ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों द्वारा मैदान पर रहकर अलग-अलग प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया गया। मण्डल स्तरीय खेलों के दूसरे दिन शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रतियोगिताएं कराई गई। विभिन्न विद्यालयों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ द्वारा बताया गया कि इस बार कार्यक्रम की मेजबानी जनपद हापुड़ को मिली जिसके लिए सुनियोजित तरीके से रणनीति बनाकर मंडल स्तरीय खेलों को कराया गया हैं। जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा विभिन्न प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गई और विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। सहायक निदेशक द्वारा जिलाधिकारी को सम्मान प्रतीक दिया गया वही जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक आयुष सिंघल औऱ प्रधानाचार्य निधि मलिक को विद्यालय का ग्राउंड उपलब्ध कराने के लिए सम्मान प्रतीक देते हुए धन्यवाद व्यापित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए जनपद के शिक्षकों द्वारा अलग-अलग समितियों के माध्यम से दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न इवेंट्स कराए गए।कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स, सर्वेश कुमार, मनोज गुप्ता, योगेश गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी एवं जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, आशा कुमारी द्वारा मंच और अन्य व्यवस्थाएं कराई गई। ब्लॉक पीटीआई द्वारा रेफरी के रूप में निर्णय को घोषित कराया गया। सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा खेलों के समापन की घोषणा की गई और खेलों के प्रतीक ध्वज को जनपद गाजियाबाद को सोपा गया जो कि अगले वर्ष मंडलीय खेलों की मेजबानी करेगा। कार्यक्रम में संजय शर्मा, अंजू आजाद ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिताओं में संदीप सिरोही, अनुज शर्मा, संजीव, अखिलेश, प्रवीण शर्मा, भावना शर्मा, रेनू सिंह, मीनाक्षी, भारत शर्मा, सतेंद्र कुमार, अंजू तोमर, नीलाक्षी, राजेंद्र यादव, मीनू पाल, सुबोध आदि मौजूद रहे।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)









  • Related Posts

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

    Read more

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
    error: Content is protected !!