
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में चोरों ने शराब के ठेके को अपना निशाना बनाया। छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए चोरों ने शराब की बोतले, नगदी, डीवीआर, एलईडी और अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब सेल्समैन दुकान पर पहुंचे तो गायब सामान गायब देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने कंपनी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
सोनू कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी ढिकोली, बाबूगढ़ के लुखराड़ा स्थित अंग्रेजी शराब व ठंडी बीयर कंपोजिट दुकान में सेल्समैन के पद पर तैनात है जिन्होंने बताया कि जब वह गुरुवार की सुबह पहुंचे तो सामान गायब था। बुधवार की रात किसी समय छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए जिन्होंने 65,000 का सामान, तीन-चार हजार की नकदी चुरा ली और फरार हो गए। चोरों ने एलइडी टीवी और कैमरे की DVR भी चुरा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























