होली पर लोकल मार्गों पर भी चलेंगी लंबी दूरी की बसें












होली पर लोकल मार्गों पर भी चलेंगी लंबी दूरी की बसें

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों की सुविधा को देखते हुए होली के पर्व पर लंबी दूरी के साथ ही लोकल मार्गों पर भी रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। लोकल मार्ग पर फेरे लगाकर लंबी दूरी की बसें रवाना होगी  लंबी दूरी की बसें मोदीनगर, किठौर, नोएडा मार्ग पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसके पश्चात निर्धारित रूटों पर दौड़ेंगी। ऐसे में लोकल मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। हापुड़ डिपो से लखनऊ, रामनगर, दिल्ली, बरेली, सीतापुर, नोएडा, किठौर, दिल्ली, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 131 बसों का संचालन होता है। होली पर यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम द्वारा बसों के फेरे बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। लखनऊ, रामनगर, बरेली, हल्द्वानी मार्ग पर संचालित होने वाले सभी बसें किठौर मार्ग और मोदीनगर मार्ग पर एक-एक फेरे लगाकर अपने निर्धारित मार्ग पर रवाना होगी। रोडवेज कर्मियों का अवकाश फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फैसला लिया गया है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264









  • Related Posts

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    🔊 Listen to this दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में…

    Read more

    बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

    बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

    7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा
    error: Content is protected !!