
धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार को 7 वर्षीय छात्र सड़क हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से घायल छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मामला बुधवार का है जब कक्षा एक में पढ़ने वाला 7 साल का छात्र रिहान, प्राथमिक विद्यालय बनोखर से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह धौलाना क्षेत्र में आनंद हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बालक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। हादसे के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























