👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा पुलिस ने दो ऐसे बड़े होटलों के खिलाफ कार्रवाई की है जो लॉकडाउन में ग्राहकों को अंदर बिठाकर खाना खिला रहे थे जो कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन था और वैश्विक महामारी के संक्रमण फैलने की संभावना थी। पिलखुवा पुलिस ने बताया कि फिलोरेस्टा रेस्टोरेंट के मालिक अमन तोमर व आकाश तोमर तथा दो अन्य ग्राहकों के हासिम व ओमपाल तथा ताज होटल के संचालक मौहम्मद सलमान व अब्दुल तथा मौहम्मद जावेद के विरुद्ध धारा– 188, 269, 270 व महामारी अधिनीयम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।



हापुड़: सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदें गारंटी के साथ:





























