👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने चुनाव में होने वाली किसी भी तरह की जनसभा पर रोक लगा दी है। अब प्रत्याशी जनसभाएं नहीं कर सकेंगे। प्रचार के लिए प्रत्याशी समेत पांच लोग डोर-टू-डोर वोट मांगने जा सकेंगे। इसी के साथ प्रत्याशी अपने क्षेत्र में माइक गाड़ी के माध्यम से भी प्रचार कर सकेंगे। अगर कोई भी प्रशासनिक गाइडलाइंस का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


हापुड़: सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदें गारंटी के साथ:
























