
पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर में पूर्व पालिका सभासद पर रंजीशन हमला और घर पर पत्थराव के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजीव नगर के पूर्व सभा टीकाराम ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह बारात में गए थे जहां से रात 1:00 बजे घर लौटे। आरोप है कि रात में ही पड़ोस में रहने वाले सुंदर, जबर सिंह, अभिषेक, सुनील, सागर, विजेंद्र, दीपक, राजू, अमित, कृष्ण और पवन आदि जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट की। आरोपियों ने बचाने पहुंचे राजेंद्र, अंकित, कुंवर पाल पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731


























