
सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना-पिलखुवा रोड पर हुए गंभीर सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र अरशद पुत्र वकील की भी मौत हो गई। मेरठ के हायर सेंटर में छह दिन तक चले उपचार के बाद सोमवार को अरशद ने भी दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में दो छात्रों की पहले ही जान जा चुकी है।
ज्ञात हो कि 18 फरवरी को तीन छात्र हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जिसके बाद तीसरे छात्र ने भी दम तोड़ दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























