पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द










पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिस पानी को पीकर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। उस पानी का नमूना ही जांच में फेल हो गया। बोतल बंद पानी के पांच नमूने फेल हो गए हैं जिससे पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनवरी के महीने में नमूने लिए थे। इन नमूनों में हानिकारक बैक्टीरिया पाए गए हैं। ऐसे में विभाग ने चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। एक अन्य कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की है।

जनपद हापुड़ के धौलाना में स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र से 12 कंपनियों के नमूने लिए गए थे। लखनऊ और विभिन्न जनपदों के 18 सदस्य अधिकारियों की टीम ने 9 और 10 जनवरी को विशेष अभियान चलाया और 12 कंपनियों से कुल 16 नमूने एकत्र किए थे जिनकी रिपोर्ट अब जारी हुई है। जांच में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी, एलिन, सिग्नेचर, विरगो और टॉनिक के पांच नमूने अधोमानक पाए गए हैं। ऐलिन कंपनी के दो नमूने शामिल है। इन कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। एक कंपनी का लाइसेंस केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया था जिसके निस्तारिकरण के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस बोतल बंद पानी में हानिकारक ई-कोलाई बैक्टीरिया भी मौजूद था। यह कई प्रदेशों में सप्लाई किया जा रहा था।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012








  • Related Posts

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    🔊 Listen to this जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व…

    Read more

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा
    error: Content is protected !!