मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जनपद न्यायालय परिसर हापुड़ में रविवार, 22 फरवरी-2026 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वाधान में एवं प्रभारी जिला जज श्री हनी गोयल (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष (एस.सी./एस.टी) हापुड़ द्वारा मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का उद्घघाटन फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा का पुष्पार्चन तथा माल्यार्पण कर किया गया। उद्घघाटन कार्यक्रम में श्री यज्ञेश चन्द पाण्डेय, अपर जिला जज द्वितीय, श्रीमति मिताली गोविंद राव, अपर जिला जज (एफ.टी.सी) प्रथम, श्री विरेश चन्द्रा, अपर जिला जज (एफ.टी.सी) द्वितीय, श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, साधना गुप्ता, सिविल जज (सी0डि0) प्रथम एवं समस्त न्यायालयों के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण व श्री अनवर शेख, परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त उपायुक्त उद्योग, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक अभियन्त जल निगम ग्रामीण, नोडल अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं बार अध्यक्ष, देवेन्द्र नवादा व सचिव, श्री रवि कुमार एवं विद्वान अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, प्रशासनिक कर्मचारीगण, तथा आमजन उपस्थित रहें।
प्रभारी जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा बताया गया कि आमजन को राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु मेगा/बृहद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की आमजन को जानकारी प्रदान की गयी एवं सभी विभागों द्वारा योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र, एवं डेमो चेक, राज मिस्त्री की टूल किट, निःशुल्क पोपकोर्न मशीन, महिलाओं को सिलाई मशीन एवं दिव्यांगजन पात्र व्यक्तियों को ट्राई साईकल का वितरण किया गया तथा शिविर में उपस्थित पात्र आमजनों को योजनाओं का लाभ दिये जाने के लिये विभागों के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण किया गया। उपायुक्त(स्वतः रोजगार) द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की 124 महिलाओं को आर एफ की 37,20,000/- रुपये की धनराशि एवं 192 महिला सदस्यों को सीआईएफ की 2,88,00,000/- रुपये की धनराशि का डेमो चेक प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 636 आमजनों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया व शिविर में लगभग 1175 आमजन/लाभार्थी उपस्थित रहे।
प्रभारी जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ ने मेगा कैम्प के सफल आयोजन के लिए समस्त प्रशानिक विभागों के अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक व न्यायिक कर्मचारीगण तथा उपस्थित आमजन/लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।








  • Related Posts

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

    Read more

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व जर्जर तारों से लोग परेशान हैं और औद्योगिक उत्पादन व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई
    error: Content is protected !!