
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।
गौरतलब है कि शनिवार शाम 7:00 को नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी ने घोषणा की थी कि राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल मेरठ जाएंगे और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की अपील करेंगे। मांग पूरी न होने पर काले झंडे दिखाएंगे। सूचना हापुड़ प्रशासन को मिली तो नैशनल लोकतांत्रिकपार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी को हाउस अरेस्ट कर लिया।

























