
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित भटेल गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख लोगों ने नाराजगी जाहिर की। गौ रक्षा महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष आकाश बेनीवाल अपने साथियों के साथ जब भटेल गौशाला पहुंचे तो देखा कि वहां पर गौवंशों की हालत काफी ज्यादा खराब है जिसके बाद उन्होंने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए गोवंशों की चिंताजनक हालत पर नाराजगी जाहिर की।

























