
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद चालक पंचर लगवाने के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दुकान पर पहुंचा। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दो लोग घायल हो गए। इस दौरान कैंटर 10 मीटर तक घसीटा और डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि इस दौरान केंटर हाईवे से नीचे नहीं उतरा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मामला रविवार का है। केंटर चालक शाहनवाज ने बताया कि वह दिल्ली से नेपाल माल लेकर जा रहा था। जैसी वह काली नदी के पास पहुंचा तो केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया। ऐसे में उन्होंने कैंटर को सड़क किनारे लगाया और 100 मीटर दूर टायर का पंचर बनवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन आया जिसने सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान कैंटर 10 मीटर तक घसीटा जो सड़क किनारे बने डिवाइडर पर चढ़ गया। पीछे वाले वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

























