
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित लगभग 130 ईट-भट्ठों की अब जीएसटी विभाग की टीम हर महीने जांच करेगी। सर्वे के दौरान प्रत्येक भट्टे पर जाकर उत्पादन, विक्रय, ईंधन की खपत और कर भुगतान की स्थिति का ब्योरा एकत्र किया जाएगा। ₹50,000 वार्षिक से कम रुपए अदा करने वाले ईट-भट्ठा संचालक विभाग के रडार पर हैं। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ईट-भट्ठों से कर वसूली में बढ़ोतरी हुई है।
खण्ड तीन में सबसे अधिक ईट-भट्ठों पंजीकृत हैं। सर्वे के दौरान प्रत्येक भट्टे पर जाकर उत्पादन विक्रय, ईंधन की खपत और कर भुगतान की स्थिति का ब्योरा एकत्र किया जाएगा।
























