
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति रविवार आज छह घंटे बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय ने बताया कि आने वाले गर्मियों के दिनों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे इसके चलते रविवार आज मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। 33/11 केवी उपकेंद्र गढ़ प्रथम की 33 केवी लाइन की मरम्मत की जाएगी। रविवार को 220 केवी उपकेंद्र सिंभावली से निर्गत सीबी नंबर 8 की 33 केवी लाइन और 33/11 केवी उपकेंद्र गढ़ प्रथम से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


























