
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर की मुख्य रोड का नाला इतना चौड़ा और खुला है कि यहां अक्सर वाहन, लोग, पशु गिरते रहते हैं। ताजा मामला शनिवार का है जब एक सफेद रंग की वेगनर गाड़ी चौड़े नाले में गिरकर फंस गई। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। लोग एकत्र हुए और कार सवार का हाल जाना और कड़ी मशक्कत के पश्चात गाड़ी को निकाला। लोगों की मांग है कि सड़क संकरी है और नाले खुले और चौड़े हैं जिन्हें कवर कराया जाए जिससे होने वाले हादसों पर विराम लग सके।

























