
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड की देव लोक कॉलोनी स्थित श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के 39 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्री राम कथा से पूर्व शनिवार को कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
मंदिर समिति के सचिव अमित त्यागी ने बताया कि रोजाना दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचक मिथलेश नंदन जी महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा का आयोजन किया जायेगा।

























