
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कैंटर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चालक केबिन में फंस गया जिसेके पश्चात उसे बाहर निकाला गया। यह हादसा इतना भयानक था कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया.
विमलेश पुत्र राजेश निवासी पालमपुर थाना ओरछा मैनपुरी, कैंटर लेकर गुलावठी से हापुड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचे तो कैंटर सामने चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर होने के बाद कैंटर का केबिन बुरी तरह पीचक गया जिससे चालक विमलेश उसमें फंस गए। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए कड़ी मशकत के बाद सूझबूझ के साथ चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दोनों वाहनों को सड़क से हटाया।

























