
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक परिवहन निगम की बसें अतिरिक्त फेरे लगाएगी जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान रोडवेज कर्मियों का अवकाश निरस्त रहेगा। होली पर कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना संचालित की जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि होली पर रोडवेज कर्मियों का अवकाश निरस्त रहेगा। इसके साथ ही कर्मियों के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को लगातार बिना अवकाश के 10 दिनों तक 300 किलोमीटर प्रतिदिन बस का संचालन अनिवार्य रहेगा।

























