
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित रहेगी। 3 घंटे पटना मुरादपुर बिजली घर बंद रहेगा जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों व उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अवर अभियंता विजेंद्र ने बताया कि शनिवार को सुबह 11:00 से कार्य शुरू होगा जिसके चलते मोहल्ला चेनापुरी, मीनाक्षी रोड, नवी करीम, मीरपुरा, अनुज विहार, अयोध्यापुरी, फूलगढ़ी, सुभाष नगर, सर्वोदय कॉलोनी, साकेत, कवि नगर, लक्ष्मणपुरा, हरजसपुरा, घनश्यामपुरा, चेतनपुरा, कन्हैयापुरा, नवज्योति कॉलोनी, शास्त्री नगर, कासमपुरा समेत कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति आज प्रभावित रहेगी।

























