
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित बिजली घर पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के नदारद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी कार्य से पहुंचे उपभोक्ताओं को अधिकारी व कर्मचारी सीट पर ना मिले जिसके कारण उन्हें परेशानी हुई। ऐसे में उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को उपभोक्ता हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित में बिजली घर पहुंचे लेकिन उपभोक्ताओं ने पाया कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं है। इस वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने मामले में संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है।

























