जीएस विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई










हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जीएस विश्वविद्यालय परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े ही उत्साह श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। सीईओ डॉ0 नेहा जी0 शर्मा ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलपति डॉण् यतीश अग्रवाल,डीन डॉ0 प्रदीप गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शरद गोयल एवं मुख्य अस्पताल प्रशासक डॉ0 एस0 कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित साहस, ईमानदारी, वीरता एवं संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। विद्यार्थियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ0 मधुबाला गौर, जो महाराष्ट्र से संबंध रखती हैं, ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें शिवाजी महाराज जैसी महान विभूति के भारत भूमि पर जन्म लेने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कुलपति डॉ यतीश अग्रवाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। हमें सदैव राष्ट्रसेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज एवं उनके परिवार का योगदान इतिहास में सदैव अमर रहेगा।हमे ऐसे महान विभूतियों के पद चिन्हों पर चलने एवं लोगो को चलाने के लिए सदैव प्रेरित करना चाहिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 नेहा जी0 शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर संपूर्ण आयोजन समिति एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव सुमित सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी मनोज शिशोदिया, उपनिदेशक एस0 एन0 सिंह, सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विधार्थीगण ओम मनाले प्रतीक नेमाने, केदार शिंदे, तनिष्क बागड़े, आदिल खान, श्लोक नागर कर, शिव, निखिल वास्के, प्राची पायगुडे, साक्षी, सचित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।








  • Related Posts

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापूरी में स्थित एक उचित दर दुकान पर विभागीय जांच में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न…

    Read more

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की शैलेश फॉर्म कॉलोनी में जल निगम द्वारा प्लांट की बाउंड्री के भीतर 4 एमएलडी क्षमता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    एलायंस का सम्मान समारोह

    एलायंस का सम्मान समारोह

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

    डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

    रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

    रेल लाइन के पास मिला युवक का शव
    error: Content is protected !!