हादसे का शिकार हुए एक और छात्र ने तोड़ा दम, दो के परिवार में मातम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की पिलखुवा रोड पर स्थित गांव कंदोला पुलिया के पास यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों की बुधवार को पिकअप से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान तीन छात्र, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने 17 वर्षीय जुबेर निवासी मोहल्ला हनुमान मूर्ति के सामने वाली गली के रहने वाले को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य को मेरठ के लिए रेफर किया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में 17 वर्षीय अयान निवासी गांव कपूरपुर की भी मौत हो गई। तीसरे छात्र का उपचार मेरठ में चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी जुबेर और अयान के परिवार में मातम पसरा है।
17 वर्षीय रियान निवासी वायु सेना एनक्लेव कॉलोनी कस्बा धौलाना, अयान के साथ बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर पिलखुवा के राजपूताना इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की परीक्षा देने के लिए गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तीनों छात्र श्री पटेल स्मारक इंटर कॉलेज धौलाना में दसवीं के छात्र थे। जैसे ही वह गांव कंदोला पुलिया के सामने पहुंचे तो पिकअप से बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक भी सड़क हादसे में घायल हो गया।








  • Related Posts

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

    Read more

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

    बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

    फुलेरा दूज पर्व मनाया

    फुलेरा दूज पर्व मनाया

    छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

    छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
    error: Content is protected !!