
👁 2 views Views
गिरधरपुर तुमरेल मंदिर के निकट कूड़े के ढेर से रोष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): समीप के गांव गिरधरपुर तुमरैल के मध्य स्थित प्राचीन देवी मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर मार्ग पर लगे कूड़े व गंदगी के ढेर से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण होने तथा समय-समय पर जल भराव होने से आवागमन में बाधा पैदा होती है। कूड़े व गंदगी के ढेर से उठने वाली बदबू के कारण श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने में बाधा बना है।
ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाए कूड़े आदि का निस्तारण हो ग्रामीणों ने मांग के समर्थन में मंदिर के निकट एकत्र होकर प्रदर्शन किया।




















