पिलखुवा: ठेकेदार का भुगतान न करने पर नगर पालिका के दो खाते हुए सीज










पिलखुवा: ठेकेदार का भुगतान न करने पर नगर पालिका के दो खाते हुए सीज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा ठेकेदार का करीब 22 लाख रुपए का भुगतान न करने पर न्यायालय ने पालिका के दो बैंक खातों को सीज करने के आदेश दिए हैं। हापुड़ की मेरठ रोड निवासी ठेकेदार हरीश मित्तल व विशाल मित्तल की फर्म ने वर्ष 2008 में नगर संगठित विकास योजना के तहत क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपए से कंपलेक्स व अन्य निर्माण किए थे। उस समय पालिका के अधिकारियों ने करीब 28 लाख रुपए का भुगतान कर दिया लेकिन धनराशि न होने की बात कहते हुए करीब 22 लाख रुपए का भुगतान रोक दिया गया।

मामले में पीड़ित ठेकेदार ने न्यायालय में वाद दायर किया जिसके बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजियाबाद शाखा चंडी रोड पिलखुवा, एचडीएफसी बैंक में उपलब्ध धनराशि को कुर्क करते हुए बैंक अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि कुर्की की गई धनराशि का भुगतान पालिका को ना किया जाए। उक्त राशि को न्यायालय के आगामी आदेशों के अधीन सुरक्षित रखा जाए। आदेश में यह भी कहा है कि यदि किसी खाते में उपलब्ध धनराशि डिक्री की राशि से अधिक है तो केवल डिक्री राशि की धनराशि तक ही रोकी जाए। हालांकि नगर पालिका के अधिकारियों को कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||








  • Related Posts

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    🔊 Listen to this शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों मेंहापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद की पुलिस ने शनिवार को शोहदों को खोजने के लिए पुलिस ने पार्कों,रेस्टोरेंट आदि पर विशेष अभियान…

    Read more

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    🔊 Listen to this खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खुला नाला हादसे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन
    error: Content is protected !!