यू0पी0 बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी










यू0पी0 बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 के सफल संचालन हेतु श्री अभिषेक पाण्डेय (जिलाधिकारी महोदय हापुड) की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कलैक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में बोर्ड परीक्षा हेतु निर्धारित 40 परीक्षा केन्द्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, सैक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे, बैठक में श्री विनीत भटनागर (अपर पुलिस अधीक्षक, हापुड), श्री संदीप कुमार (अपर जिलाधिकारी वि०/रा०), श्रीमती ईला प्रकाश (उपजिलाधिकारी, हापुड), श्री मनोज कुमार (उपजिलाधिकारी, धौलाना), श्रीमती श्रुति (खण्ड विकास अधिकारी, हापुड), श्रीमती श्वेता पूठिया (जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड), डा० शैलेन्द्र (प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालिज, बडौदा हिन्दुवान हापुड), श्रीमती रेशम (वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट, हापुड) भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, सैक्टर मजिस्ट्रेट, को निर्देश दिये गये कि, परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी एस०ओ०पी० व प्राप्त निर्देशों के आधार पर सम्पन्न करायी जाये परीक्षा नकल विहीन व निष्पक्षता से सम्पन्न करायी जाये। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि, बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण दिनांक 14/02/2026 को परीक्षा केन्द्रों पर कराया जायेगा। वितरण के समय केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य है। केन्द्रों पर स्थापित स्ट्रॉग रुम के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सभी केंन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये गये कि, अपने केन्द्रों पर सी०सी०टी०वी० कैमरे व इण्टरनैट की व्यवस्था को सम्पूर्ण बोर्ड परीक्षा में चालू रखना सुनिश्चित करें। बैठक में क्षेत्राधिकारी हापुड द्वारा बताया गया कि, बोर्ड परीक्षा हेतु सभी 40 परीक्षा केन्द्रों पर 02-02 पुलिस बल की तैनाती दिनांक 14.02.2026 से परीक्षा समाप्ति तक कर दी गयी है। सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश पुस्तिका भी उपलब्ध करा दी गयी है। बैठक में श्री आशीष सचदेवा (वरिष्ठ सहायक), श्री अंकित शर्मा (वरिष्ठ सहायक), कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:

Rishabh Verma

☎️ 9720669699

Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur








  • Related Posts

    आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने पुस्तक का विमोचन किया

    🔊 Listen to this आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने पुस्तक का विमोचन कियाहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आचार्य श्री 108 नमोस्तु सागर जी महाराज ने अभिषेक जैन के पिता जितेंद्र…

    Read more

    टोल कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाला कार चालक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this टोल कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाला कार चालक गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट टोल प्लाजा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने पुस्तक का विमोचन किया

    आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने पुस्तक का विमोचन किया

    टोल कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाला कार चालक गिरफ्तार

    टोल कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाला कार चालक गिरफ्तार

    हापुड़: कोबरा निकलने से हड़कंप

    हापुड़: कोबरा निकलने से हड़कंप

    आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने जैन अनुयायियों को दिया आशीर्वाद

    आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने जैन अनुयायियों को दिया आशीर्वाद

    जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

    मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

    मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट
    error: Content is protected !!