लेबर कोड के विरोध में यूपी-उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स का प्रदर्शन










लेबर कोड के विरोध में यूपी-उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स का प्रदर्शन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):12 फरवरी- 2026 को यूपी-उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA), हापुड़ इकाई द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और श्रमिकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नए लेबर कोड के प्रावधान श्रमिक वर्ग के हितों के प्रतिकूल हैं। प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार कार्य के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे तक किए जाने की संभावना, न्यूनतम वेतन, बोनस एवं ग्रेच्युटी जैसे अधिकारों पर प्रभाव, स्थायी रोजगार की समाप्ति तथा ठेका व फिक्स्ड टर्म रोजगार को बढ़ावा दिए जाने जैसे कदम श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को कमजोर कर सकते हैं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि हड़ताल के अधिकार पर संभावित प्रतिबंध, यूनियन गठन एवं मान्यता में बाधाएं तथा सामाजिक सुरक्षा (ईएसआई, पीएफ आदि) की अनिश्चितता जैसे मुद्दे श्रमिकों की चिंताओं का प्रमुख कारण हैं।
हापुड़ इकाई के सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्रमिक हितों की रक्षा हेतु अपनी आवाज बुलंद करने और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि श्रमिक संगठनों से व्यापक संवाद कर श्रम कानूनों में ऐसे संशोधन किए जाएं, जिससे श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की पूर्ण रक्षा सुनिश्चित हो।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069








  • Related Posts

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मामले में हापुड़ के फारेस्ट रेंजर…

    Read more

    UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

    🔊 Listen to this UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

    UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

    हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

    हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

    जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

    जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

    खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

    खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

    छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

    छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
    error: Content is protected !!